गांधी-शास्त्री जयंती पर महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
बागेश्वर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने श्रद्धांजलि अर्पित की और अधिकारियों से स्वच्छता के प्रति सजग रहने की शपथ ली। भाजपा और कांग्रेस कार्यालयों में भी कार्यक्रम हुए, जहाँ कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।
देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजनों और कीर्तन का आयोजन किया गया। ‘रघुपति राघव राजा राम’ समेत अन्य भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता एवं अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने दोनों महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, कोषाधिकारी आकाश रघुवंशी समेत कलक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।भाजपा-कांग्रेस कार्यालयों में भी हुए कार्यक्रमभाजपा और कांग्रेस कार्यालयों में भी गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

