आरके पीजी कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता का संकल्प
शामली के आरके पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। प्राचार्य डॉ. एमके जली ने उनके आदर्शों पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने भाषण, गीत और कविताएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शामली। शहर के आरके पीजी कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्राचार्य डॉ. एमके जली ने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जबकि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रतीक रहे। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने महापुरुषों के जीवन एवं योगदान पर भाषण, देशभक्ति गीत और कविताएं प्रस्तुत कीं।
महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के कम उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, राष्ट्रसेवा और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।


