सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को नमन, विद्यालय में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

रामगढ़ के श्री कृष्ण विद्या मंदिर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा से मनाई गई। नाट्य प्रस्तुतियों, भजनों, और शिक्षिकाओं के संदेशों के साथ छात्रों ने उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही और बच्चों ने सत्य और अहिंसा के महत्व पर प्रकाश डाला।

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को नमन, विद्यालय में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री कृष्ण विद्या मंदिर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर बाल वाटिका के बच्चों ने गांधी जी के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी। कक्षा तीन से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भी गांधी जी के जीवन और आदर्शों पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा पांचवीं की अनुष्ठा पाठक, कक्षा छठी की तेजस्विनी पाठक ने सत्य और अहिंसा पर आधारित भजन प्रस्तुत किया।

वरिष्ठ शिक्षिका सपना चक्रवर्ती ने गांधी एवं शास्त्री के जीवन, विचारों, योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सत्य, ईमानदारी और परिश्रम का संदेश दिया। प्राचार्या गुरप्रीत कौर ने दोनों महापुरुषों के त्याग और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया। उषा सिंह ने कहा कि गांधी ने सत्य-अहिंसा, शास्त्री ने सादगी और दृढ़ नेतृत्व से देश को प्रेरणा दी। कार्यक्रम में भाषण, कविता और जागरूकता गतिविधियां भी हुईं। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता), सचिव विमल किशोर जाजू सहित विद्यालय परिवार ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम की सफलता में सभी शिक्षक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को नमन, विद्यालय में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती