स्वर्ण जयंती पार्क में गांधी और शास्त्री को किया याद

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

स्वर्ण जयंती पार्क में गांधी और शास्त्री को किया यादस्वर्ण जयंती पार्क में गांधी और शास्त्री को किया यादस्वर्ण जयंती पार्क में गांधी और शास्त्री को कि

स्वर्ण जयंती पार्क में गांधी और शास्त्री को किया याद

सत्य अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती महानगर कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में भेल स्वर्ण जयंती पार्क में मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल, राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया। दोनों महापुरुषों का आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मौके पर इंटक प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह चौहान, महेश प्रताप सिंह राणा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा, तेलू राम प्रधान, दिनेश पुंडीर, अनिल भास्कर, कैलाश प्रधान, बीएस तेजियन, आरपीएल वर्मा, अरविंद चंचल, रविंदर धीमान, सतपाल शास्त्री, बीपीएस तेजियन, सीपी सिंह, अरुण धीमान, विकास सिंह, सौरभ सैनी, हेमराज आदि उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वर्ण जयंती पार्क में गांधी और शास्त्री को किया याद