सादगी के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती
सौरिख में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सादगी के साथ मनाई गई। शिक्षण संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और उनके सिद्धांतों पर चर्चा की। छात्रों ने भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में स्वच्छता और जागरूकता का संदेश दिया गया।

सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा व सादगी के साथ मनाई गई। इस दौरान उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। नगर पंचायत सौरिख में चेयरमैन राहुल गुप्ता ने श्रीदेव पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रश्मि भदौरिया ने, आशा ग्लोबल शिक्षण संस्थान में प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने, आरपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य विवेक यादव ने तथा आदर्श बाल विकास इंटर कॉलेज कायमपुर में प्रधानाचार्य प्रवीन यादव ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रमों में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आज के समय में भी प्रासंगिक बताया, वहीं जवाहरलाल नेहरू के आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को याद किया गया।
कई स्थानों पर छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान आर्यन पांडेय, रुद्रप्रताप सिंह, अमित बैस, मुस्कान चौहान, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।कार्यक्रमों के अंत में राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन करते हुए स्वच्छता व जागरूकता का संदेश दिया गया।


