तीन विभागों ने जमा किया फैक्टर-8 दवा का ब्यौरा
मायागंज अस्पताल अधीक्षक ने विभिन्न विभाग के अध्यक्षों के साथ की बैठक बताया गया

भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे की अध्यक्षता में मंगलवार को शिशुरोग विभाग, मेडिसिन विभाग और इमरजेंसी विभाग के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की गई। अधीक्षक ने तीनों विभागों से बीते तीन माह में खर्च किए गए फैक्टर-8 दवा का हिसाब मांगा। तीनों विभागों के हेड ने बीते तीन माह के दौरान मरीजों को दी गई दवाओं का ब्यौरा सौंपा। मामले पर अधीक्षक ने बताया कि बिहार लोक शिकायत निवारण के माध्यम से फैक्टर-8 इंजेक्शन के दुरुपयोग की शिकायत की गई थी। जबकि बैठक के माध्यम से सभी इंजेक्शन का सही-सही हिसाब मिल चुका है। अगली तिथि पर शिकायत निवारण को दवा का पूरा ब्यौरा दे दिया जाएगा।
अधीक्षक के अनुसार लोक शिकायत निवारण के माध्यम में हाल के दिनों में अस्पताल को लेकर शिकायत आई थी। प्रोसिडिंग के दौरान शिकायकर्ता सुनवाई में हाजिर भी नहीं हो रहे हैं। लोक शिकायत निवारण कार्यालय के प्रभारी एडीएम ने कुछ आवेदनों पर प्रक्रिया समाप्त कर दी है। उन्होंने बताया कि फैक्टर-8 दवा ब्लीडिंग को रोकने के लिए दी जाती है। सड़क दुर्घटना, सर्जरी या अन्य कारणों से कई बार शरीर के अंदर आंतरिक रक्तस्त्राव भी होता है। इस समय यह दवा काफी कारगर हेाती है।


