'असमय रथ यात्रा के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहा इस्कॉन'

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पुरी के गजपति महाराजा दिब्यसिंह देब ने इस्कॉन पर 'असमय' रथ यात्राओं के आयोजन के लिए लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस्कॉन की प्रेस विज्ञप्ति में गलत जानकारी दी गई है। जगन्नाथ मंदिर प्रशासन का कहना है कि रथ यात्रा हिंदू पंचांग के अनुसार ही होनी चाहिए।

'असमय रथ यात्रा के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहा इस्कॉन'

पुरी (ओडिशा), एजेंसी। पुरी के गजपति महाराजा दिब्यसिंह देब ने इस्कॉन पर विदेशों में 'असमय' रथ यात्राओं के आयोजन को मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने इस्कॉन की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए यह आरोप लगाया। वह श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति (एसजेटीएमसी) के अध्यक्ष भी हैं। इस विज्ञप्ति में दावा किया गया था कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आयोजित करने को लेकर हुई बहस में कथित तौर पर पुरी के विद्वान, इस्कॉन के विद्वानों से पराजित हो गए थे। गजपति महाराजा ने कहा कि मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन शाखा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में पूरी तरह गलत और अप्रासंगिक जानकारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि पुरी के श्री नाहर में चर्चा और बहस हुई थी, लेकिन पुरी के विद्वानों के हार जाने की बात पूर तरह मनगढ़ंत है। देब ने कहा कि इस मुद्दे पर श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन जल्द ही प्रतिक्रिया देगा।जगन्नाथ मंदिर प्रशासन का कहना है कि रथ यात्रा हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि से शुरू होने वाली नौ दिवसीय अवधि में ही आयोजित की जानी चाहिए। वहीं, इस्कॉन का कहना है कि वह पूरे वर्ष विभिन्न स्थानों पर रथ यात्रा आयोजित करना चाहता है और इस मुद्दे पर श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के साथ चर्चा हमेशा के लिए समाप्त हो चुकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।