ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशगढ़चिरौली-चिमूर लोकसभा सीट के नतीजे: BJP के अशोक महादेवराव नेते ने लहराया परचम

गढ़चिरौली-चिमूर लोकसभा सीट के नतीजे: BJP के अशोक महादेवराव नेते ने लहराया परचम

भाजपा-शिवसेना ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 41 सीटों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस को एक और राकांपा को चार सीटों पर जीत मिली। चुनाव में दो मौजूदा केंद्रीय मंत्रियों और दो पूर्व...

गढ़चिरौली-चिमूर लोकसभा सीट के नतीजे: BJP के अशोक महादेवराव नेते ने लहराया परचम
लाइव हिंदुस्तान,मुंबईFri, 24 May 2019 02:55 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा-शिवसेना ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 41 सीटों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस को एक और राकांपा को चार सीटों पर जीत मिली। चुनाव में दो मौजूदा केंद्रीय मंत्रियों और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। शरद पवार नीत राकांपा पिछली बार के अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने में कामयाब रही जबकि कांग्रेस को केवल एक सीट मिली। कांग्रेस को 2014 में दो सीटों पर जीत मिली थी। सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने 2014 आम चुनाव में 42 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव 2019 में गढ़चिरौली-चिमूर लोकसभा सीट पर बीजेपी के अशोक महादेवरा जीते.

गढ़चिरौली-चिमूर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र के 48 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। 2002 में गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद यह निर्वाचन क्षेत्र 2008 में अस्तित्व में आया। महाराष्ट्र के विदर्भ की गडचिरोली-चिमूर लोकसभा सीट अभी बीजेपी के खाते में है। यहां अशोक नेते सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के नामदेव उसेंडी को हराया थ। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी का भी प्रभाव रहा है। हालांकि, अब तक चुनाव में उसे कभी जीत हासिल नहीं हुई। इस लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटों को शामिल किया गया है। यहां पहली बार 2009 में चुनाव लड़ा गया। गढ़चिरौली जिले और चंद्रपुर जिले की तहसील चिमूर क्षेत्र को इस लोकसभा में शामिल किया गया है। यह क्षेत्र छत्तीसगढ़ राज्य और तेलंगाना राज्य की सीमाओं से जुड़ता है।

सीट पर अभी मौजूदा सांसद- अशोक नेते, बीजेपी 

2014 में जीत का अंतर- 2,36,870 वोट

2014 में कौन दूसरे स्थान पर रहे- नामदेव दाल्लुजी उसेंडी, कांग्रेस

2014 में मतदाता- 14,68,437 वोटर 

पुरुष वोटरों की संख्या- 7,52,751 वोटर

महिला वोटरों की संख्या- 7,15,686 वोटर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें