ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशगृह राज्यमंत्री बोले- हमारे पास रोहिंग्या की पूरी जानकारी, कई जगह वोटर लिस्ट में किए गए शामिल

गृह राज्यमंत्री बोले- हमारे पास रोहिंग्या की पूरी जानकारी, कई जगह वोटर लिस्ट में किए गए शामिल

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि उनके पास रोहिंग्या की पूरी जानकारी है। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या के बारे में राज्य पुलिस लगातार मॉनिटरिंग करती रहती है।  उन्होंने...

गृह राज्यमंत्री बोले- हमारे पास रोहिंग्या की पूरी जानकारी, कई जगह वोटर लिस्ट में किए गए शामिल
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 26 Nov 2020 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि उनके पास रोहिंग्या की पूरी जानकारी है। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या के बारे में राज्य पुलिस लगातार मॉनिटरिंग करती रहती है। 

उन्होंने कहा, ''हमारे पास रोहिंग्या की पूरी डिटेल है। उनकी पूरी कॉलोनी है। स्टेट पुलिस लगातार मॉनिटरिंग करती रहती है। कुछ जगह इन्हें वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है, जो नहीं होना चाहिए। कुछ पुलिस अधिकारियों को भी सस्पेंड किया गया है, केस भी चल रहा है।''

बता दें कि हाल ही में बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने ओवैसी पर रोहिंग्या मुसलमानों को हैदराबाद में जगह देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि इनको (ओवैसी) दिया हर एक वोट भारत के खिलाफ है। इनके पुराने हैदराबाद के इलाके में अभी तक विकास हो नहीं पाया और ये लोग विकास की बात करते हैं। इन लोगों को विकास की जगह रोहिंग्या मुसलमान पसंद है। वहीं, सूर्या के बयान पर ओवैसी ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि अगर 30 हजार रोहिंग्या मुसलमान यहां के वोटर हो गए हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि अमित शाह सो रहे हैं? यह उनकी जिम्मेदारी है कि 30-40 हजार रोहिंग्या कैसे रजिस्टर्ड हो गए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें