फ्यूचर यूनिवर्सिटी में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

फ्यूचर यूनिवर्सिटी में मंगलवार को पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान की शुरुआत वाइस चांसलर प्रो. राजेंद्र सिन्हा ने की। कुलाधिपति मुकेश गुप्ता ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। यह पौधरोपण भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प है। विभिन्न विभागों के डीन और संकाय सदस्यों ने भी पौधे लगाए।

फ्यूचर यूनिवर्सिटी में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पर्यावरण संरक्षण और धरती मां के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से फ्यूचर यूनिवर्सिटी में मंगलवार को पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान की शुरुआत यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. राजेंद्र सिन्हा ने फैकल्टी ऑफ आयुर्वेद साइंस की चरक वाटिका में पौधरोपित करके की। कुलाधिपति मुकेश गुप्ता ने पौधरोपण करते हुए कहा की प्रकृति हमें जीवन देती है, और यह हमारा परम कर्तव्य है कि हम उसकी देखभाल करें। आज का यह पौधरोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने का हमारा एक सामूहिक संकल्प है।

डॉ. बीके सिंह, डॉ. डीके द्विवेदी, डॉ. पीके चौहान, डॉ. निधि यादव, रजिस्ट्रार केपीएस चौहान समेत अन्य रहे। इस दौरान यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों के डीन और संकाय सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कैंपस परिसर में कई औषधीय व छायादार पौधे रोपे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।