स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अभिव्यक्ति की प्रतिभा

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

बिल्सी में फ्यूचर लीडर्स स्कूल ने विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया और प्रेरणादायक कहानियां प्रस्तुत की। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की और कौशल के विकास पर जोर दिया।

स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अभिव्यक्ति की प्रतिभा

बिल्सी, संवाददाता। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में अनाया मिश्रा, सार्थक शाक्य, टिया वार्ष्णेय, तेजश्वी, हसन, काव्या, रुद्राक्षी, आराध्या सिरौधिया, नित्यांश, वदित, शिवेश, भारती, अध्या माहेश्वरी, अहान शाक्य, परीशा, शिवि, अध्या उपाध्याय, कृतिका, ईशु शर्मा, अनुष्का, जयस, वर्तिका, अन्वी, दक्ष, अनिका, अक्षय कुमार, तनमया, मुस्कान, अवनि, श्रेयांश और कृष्णा समेत अनेक विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक कहानियां प्रस्तुत कीं। प्रतियोगियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु, भाषा व उच्चारण, आत्मविश्वास, प्रस्तुतीकरण, हाव-भाव और समय प्रबंधन के आधार पर किया गया।

निर्णायक सीके शर्मा, सोनिया गुप्ता और निकिता गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके अभिव्यक्ति कौशल की प्रशंसा की तथा उपयोगी सुझाव भी दिए।विद्यालय के निदेशक वीपी सिंह, प्रबंध निदेशक राहुल कुमार सिंह और प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में भाषा कौशल, कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।