गोविंदपुर प्रखंड के सीआरपी-बीआरपी के भुगतान का रास्ता साफ

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो की पहल से गोविंदपुर के साधनसेवियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में रसोइया सह सहायिका प्रशिक्षण का भुगतान मिलने का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने डीएसई धनबाद को आदेश दिया है कि मामले की जांच कर जल्द रिपोर्ट करें।

गोविंदपुर प्रखंड के सीआरपी-बीआरपी के भुगतान का रास्ता साफ

धनबाद। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो की पहल पर गोविंदपुर के संकुल साधनसेवियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में रसोइया सह सहायिका के प्रशिक्षण में खर्च की गई राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण निदेशक समीरा एस ने डीएसई धनबाद को आदेश जारी किया है कि मामले की स्वयं जांच कर भुगतान करें। डीएसई से मामले में 15 अक्टूबर तक रिपोर्ट मांगी गई है। प्राधिकरण ने कहा है कि नवंबर 2025 में ही इससे संबंधित राशि जिलों को भेज दी गई थी। उसके बाद भुगतान क्यों नहीं हुआ। मामले में राशि का भुगतान प्रशिक्षण मद में आवंटित करते हुए प्राधिकरण कार्यालय के साथ-साथ विधायक चंद्रदेव महतो भी सूचना देने का निर्देश दिया है।

बीआरपी सीआरपी संघ के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार अंसारी, अजहर हुसैन अंसारी, मनोज कुमार शर्मा ने विधायक का अभार व्यक्त किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगोविंदपुर प्रखंड के सीआरपी-बीआरपी के भुगतान का रास्ता साफ