स्वतंत्रता दिवस परेड का फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल संपन्न
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस परेड का फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल गुरुवार को गोपाल मैदान में हुआ। उपायुक्त राजीव रंजन और सीनियर एसपी एहतेशाम बकारिव ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस परेड में जैप, जिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड शामिल हैं। यह परेड 15 अगस्त को आयोजित जिले के मुख्य समारोह में प्रस्तुत की जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस परेड का फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल संपन्न
जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस परेड का फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल गुरुवार को संपन्न हो गया। गोपाल मैदान में आयोजित इस फाइनल रिहर्सल का संयुक्त निरीक्षण खुली जिप्सी पर सवार होकर उपायुक्त राजीव रंजन और सीनियर एसपी एहतेशाम बकारिव ने किया। इस परेड में जैप, जिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड आदि शामिल हैं। 15 अगस्त को गोपाल मैदान में आयोजित जिलास्तरीय मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ये परेड प्रस्तुत करेंगे।


