हत्यारोपित 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, उन्नाव
उन्नाव पुलिस ने हत्या के मामले में फरार 50 हजार रुपये के इनामिया रफीक कुरैशी को गिरफ्तार किया। रफीक गंगाघाट क्षेत्र के तुरकिया बदरका गांव का निवासी है और 2025 से वांछित था। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

उन्नाव। हत्या के मामले में फरार 50 हजार रुपये के इनामिया को अचलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। आरोपित रफीक कुरैशी उर्फ लल्ली पुत्र अब्दुल समद गंगाघाट थाना क्षेत्र के तुरकिया बदरका गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, रफीक अचलगंज थाने में वर्ष 2025 में मुकदमा दर्ज में वांछित था। हत्या के अभियोग में फरार होने से पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। न्यायालय से वारंट भी जारी था।


