एवरेस्ट की हींग बिक्री पर रोक, चिकन-गरम मसाले में भी गड़बड़ी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की कार्रवाई नई दिल्ली, एजेंसी। देश के खाद्य नियामक

एवरेस्ट की हींग बिक्री पर रोक, चिकन-गरम मसाले में भी गड़बड़ी

- खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की कार्रवाई नई दिल्ली, एजेंसी। देश के खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने शनिवार को एवरेस्ट कंपनी और लालजी गोधू को हींग पाउडर बेचने से रोक दिया है। एक्स पर पोस्ट में एफएसएसएआई ने बताया कि हींग के नमूनों को गलत लेबल वाला और घटिया गुणवत्ता का पाया। एवरेस्ट के येलो हींग पाउडर और ब्लैक हींग पाउडर के नमूने भी घटिया गुणवत्ता के पाए गए। चेतावनी दी गई है कि कमियां दूर नहीं किए जाने पर कंपनी के खिलाफ आगे कार्रवाई की जा सकती है。

पूर्व की जांच नतीजे

एफएसएसएआई ने बताया कि पहले की नियामकीय जांच में चिकन मसाला, गरम मसाला और एग करी पाउडर में भी कमियां मिली थीं। इनमें 5% से ज्यादा नमक होने के बावजूद लेबल पर इसकी जानकारी नहीं दी गई थी और मसालों की मात्रा भी लेबल पर नहीं बताई गई थी।

लालजी गोधू को भी हींग पाउडर बेचने से रोका

एफएसएसएआई ने बताया कि लालजी गोधू एंड कंपनी का हींग पाउडर घटिया गुणवत्ता और मिलावटी पाया गया था। जांच में कंपाउंडेड हींग बनाने में इस्तेमाल होने वाली कच्ची हींग की विभिन्न किस्मों में अधिक मात्रा में स्टार्च पाया गया। नियमों के अनुसार हींग में स्टार्च की मात्रा वजन के हिसाब से एक प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। इन कंपनियों से कथित अनियमितताओं को दूर करने के लिए कार्ययोजना पेश करने के लिए कहा गया है।

सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न

एफएसएसएआई ने किन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की?
एफएसएसएआई ने एवरेस्ट कंपनी और लालजी गोधू के खिलाफ कार्रवाई की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएवरेस्ट की हींग बिक्री पर रोक, चिकन-गरम मसाले में भी गड़बड़ी