खाद्यजनित बीमारियों के निस्तारण के लिए बनेगा ट्रेसिंग सिस्टम: एफएसएसएआई

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य जनित बीमारियों के मामलों को सुधारने के लिए एक 'डिजिटल ट्रेसबिलिटी सिस्टम' विकसित करने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण ने खाद्य उद्योग से नियमों का पालन करने और गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली को मजबूत बनाने की अपील की है, ताकि उपभोक्ताओं के साथ पारदर्शिता बनाए रखी जा सके।

खाद्यजनित बीमारियों के निस्तारण के लिए बनेगा ट्रेसिंग सिस्टम: एफएसएसएआई

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने गुरुवार को कहा कि देश में खाद्यजनित बीमारियों के किसी भी प्रकोप की जड़ तक पहुंचने के लिए एक मजबूत 'डिजिटल ट्रेसबिलिटी सिस्टम' विकसित किया जा रहा है। एफएसएसएआई ने खाद्य उद्योग से अपने सभी नियमों का पूरी तरह पालन करने को कहा। साथ ही, गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली को मजबूत बनाने और उपभोक्ताओं के साथ पारदर्शी संवाद बनाए रखने की अपील की। सोशल मीडिया पर खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच प्राधिकरण ने यह सलाह दी है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।