ताजा दिखावट के लिए फलों में भी मिलावट

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

-हिन्दुस्तान अभियान : मिलावट : 04-पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सब्जियों की तरह फलों के मामले में भी मिलावट का बाजार पसर रहा है। हालांकि आधिकारिक त

ताजा दिखावट के लिए फलों में भी मिलावट

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सब्जियों की तरह फलों के मामले में भी मिलावट का बाजार पसर रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर जिले में अब तक फलों में मिलावट का एक भी मामला सामने नहीं आया है। परन्तु बताया जा रहा है कि खासकर फलों के आकार बढ़ाने एवं जल्दी पकाने के लिए खतरनाक केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही फलों को ताजा दिखने के लिए भी रसायनों का प्रयोग हो रह है। चंद मुनाफों के लिए प्रयोग किए जा रहे रसायनों के कारण सेहत बनाने वाले फल से बीमारियों के संवाहक बन रहे हैं। रसायन मिले फलों का बाजार शहर की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में अधिक पसर रहा है। इसकी नियमित और विधिवत जांच से जिले में रसायन युक्त फलों के बाजारों के खुलासे की संभावना है।

इन केमिकलों की होती है मिलावट

-जानकार बताते हैं कि फलों को समय से पहले पकाने से लेकर इसके आकार को बढ़ाने और आकर्षक दिखाने के लिए कई रसायनों का प्रयोग किया जाता है। बताया जा रहा है कि आम एवं केला फलों को समय से पहले पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड, फलो के आकार को बढ़ाने के लिए ऑक्सीटॉक्सिन इंजेक्शन, फीके फलों को आकर्षक एवं लाल दिखाने के लिए सिथेंटिक रंग तथा सेब जैसे पुलों केा अधिक चमकदार दिखाने के लिए हानिकारक मोम की पतली परत चढ़ाई जाती है। फलों में मिश्रित हानिकारक रसायनों से बचने के लिए फलों को अच्छी तरह धोना चाहिए। इससे बेहतर बहुत ज्यादा चमकदार या एक बार में पके हुए दिखने वाले फलों को खरीदने से बचना चाहिए। स्थानीय एवं मौसमी फलों का सेवन सेहत के ख्याल से सबसे बेहतर माना जाता है।

बोले अधिकारी

-जिले में संचालित खाद्य पदार्थ वाले प्रतिष्ठानों की लगातार जांच चल रही है। जांच में गड़बड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फलों के सैंपल की भी जांच करवाई जाएगी।

- मो इकबाल, अभिहीत पदाधिकारी, खाद्य संरक्षा पदाधिकारी, पूर्णिया।

सामान्य प्रश्न

✦पूर्णिया में फलों की मिलावट के मामले सामने आए हैं?−
नहीं, जिले में अब तक फलों में मिलावट का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsताजा दिखावट के लिए फलों में भी मिलावट