चलते-चलते-- बेटे को खेलने से रोका, अब मां बनी गेमिंग स्टार
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
- कोरोना में घर पर बेटे से गेम खेलना सीखा - 60 साल की झोंग

बीजिंग, एजेंसी। चीन की 60 साल की झोंग जुआनजुआन कभी अपने बेटे को गेम खेलने से रोकती थीं, अब वह खुद गेमिंग स्टार बन गई हैं।झोंग ने देखा कि उनका छोटा बोटा गेमिंग के कारण पढ़ाई से भटक रहा है। वह अक्सर उसे इंटरनेट कैफे से पकड़कर लातीं, लेकिन 2020 में कहानी पूरी तरह बदल गई। कोरोना के दौरान झोंग ने बेटे को डांटने के बजाय पूछा कि इस खेल में ऐसा क्या खास है। उन्होंने गेम खेलना सीखने का फैसला किया। शुरू में तो परेशानी हुई, लेकिन बाद में वह काउंटर-स्ट्राइक गेम में माहिर हो गईं। बेटे की सलाह पर झोंग ने 2022 में लाइवस्ट्रीमिंग शुरू की।
अब उनके 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

