ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशएंकर अर्पिता तिवारी मर्डर: हत्या के एक माह बाद दोस्त गिरफ्तार

एंकर अर्पिता तिवारी मर्डर: हत्या के एक माह बाद दोस्त गिरफ्तार

मुंबई में एंकर अंकिता तिवारी की रहस्यमय तरीके से हुई हत्या में उसका एक दोस्त हाजरा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हाजरा की गिरफ्तारी घटना के एक माह बाद की है। करीब एक महीने पहने एंकर तिवारी मलाड...

एंकर अर्पिता तिवारी मर्डर: हत्या के एक माह बाद दोस्त गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 16 Jan 2018 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई में एंकर अंकिता तिवारी की रहस्यमय तरीके से हुई हत्या में उसका एक दोस्त हाजरा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हाजरा की गिरफ्तारी घटना के एक माह बाद की है।

करीब एक महीने पहने एंकर तिवारी मलाड इलाके हाईराइज मानवस्थली में मृत पाई गई थीं। यह वह जगह दी थी जहां वह अपने ब्वॉवफ्रेंड पंकज जाधव के साथ दोस्त हाजरा के अपार्टमेंट में आए थे। तीनों यहां से एक साथ शराब पीने बाहर गए और वहां से करीब साढ़े तीन बजे अपार्टमेंट में वापस आए। इसके बाद 7:30 पर सुबह उनका शव लटका मिला।

तिवारी की मौत की घटना रहस्यमयी थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में घटना को आत्महत्या बताया। और दुर्घटना से मौत का केस दर्ज किया। लेकिन जांच में पुलिस ने पाया कि वह जिस बाथरूम के बाहर उसका शव लटका मिला उसकी खिड़की खुली पाई गई। जिससे पुलिस को लगा कि उसने खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली होगी।

लेकिन जब अंकिता तिवारी के पिता ने पुलिस को कुछ गलत होने का संदेह जताया तब जाकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस वैज्ञानिक तरीके से जांच के सबूत इकट्ठे किए जिसमें हाजरा की भूमिका संदेहास्पद मिली। पुलिस ने यह भी बताया कि पूछताछ में हाजरा ने कई बार अपने बयान बदले। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया जिसमें उस इलाके कैमरे बंद मिले।

पुलिस ने अब हाजरा को मेट्रोपोलिटियन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया है और हाजरा को 20 जनवरी तक के लिए रिमांड में लिया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें