फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन
अलीगढ़ के फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नृत्य, गायन और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का समावेश किया गया। प्रधानाचार्य कुण्टल कुशवाहा ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और कार्यक्रम को उनकी प्रतिभा को पहचानने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

अलीगढ़। फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट अलीगढ़ द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से गुरुवार को हर्ष उद्यान रिसॉर्ट कासिमपुर अलीगढ़ में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें नृत्य, एकल गायन, शायरी, एकल नृत्य, रैंप वॉक, समूह गायन सहित अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। प्रधानाचार्य प्रभारी कुण्टल कुशवाहा ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फ्रेशर्स पार्टी जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। मंच पर प्रस्तुति देने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है।
कहा, “हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में केवल तकनीकी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है।


