चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क फिर भूस्खलन से बंद

हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Follow us on Google News
share

पिथौरागढ़ में धारचूला-तवाघाट एनएच पर भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार को ऐलागाड के समीप भूस्खलन से सड़क के ऊपर बड़ी मात्रा में मलबा गिर गया, जिससे यातायात ठप हो गया। प्रशासन यातायात बहाल करने में जुटा है, और 26 अन्य ग्रामीण सड़कों पर भी मलबा गिरने से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं।

चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क फिर भूस्खलन से बंद
चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क फिर भूस्खलन से बंद

पिथौरागढ़। चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-तवाघाट एनएच में भूस्खलन की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। करीब रोजाना ही इस मार्ग में तवाघाट से लेकर गुंजी के दरमियान जगह-जगह पहाड़ी दरक रही है। मंगलवार को भी इस मार्ग ऐलागाड के समीप भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर गिर गए। इससे यातायात बंद हो गया। सूचना मिलने के बाद प्रशासन यातायात बहाल करने में जुटा हुआ है। इधर थल-मुनस्यारी समेत ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली 26 सड़कों में भी मलबा गिरने से यातायात बंद हो गया है। इससे 50 हजार से अधिक आबादी प्रभावित है।

-----

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क फिर भूस्खलन से बंद