फ्रांस के लोग चखेंगे हसनपुर के आम का स्वाद, आज जाएगी खेप
हसनपुर, संवाददाता। हसनपुर के लजीज आम का स्वाद सिंगापुर के बाद अब फ्रांस के लोग भी चखेंगे। 1200 किलो आम मंगलवार को भेजा जाएगा। इससे पहले 1000 कुंतल आम सिंगापुर एवं दुबई भेजा गया था। अमिया फार्मफ्रेश कंपनी के इशांत सैनी के अनुसार हर हफ्ते कई देशों को आम भेजने की योजनाएं हैं।

हसनपुर, संवाददाता।सिंगापुर के बाद फ्रांस के लोग हसनपुर के लजीज आम का स्वाद चखेंगे।मंगलवार को 1200 किलो आम भेजा जाएगा। इससे पूर्व 1000 कुंतल आम सिंगापुर व करीब इतना ही दुबई भेजा जा चुका है।
फ्रांस के लिए आम निर्यात
नगर की आम एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी अमिया फार्मफ्रेश के स्वामी इशांत सैनी ने बताया कि काफी समय से फ्रांस से आम के आर्डर मिल रहे थे। अभी तक आम परिपक्व न होने की वजह से भेजने में देरी हो रही थी। लेकिन, मंगलवार को अमिया फार्मफ्रेश व नोएडा की बानिया फ्रूट कंपनी के सहयोग से
चौसा आम की खेप
लंगड़ा, दशहरी व चौसा प्रजाति का 1200 किलो आम फ्रांस के लिए भेजा जा रहा है। जिस बागान का आम फ्रांस भेजा जा रहा है उसमें पेस्टीसाइड आदि का प्रयोग सीमित मात्रा में किया गया था। अमरोहा के मैंगो पैक हाउस में हॉट वाटर ट्रीटमेंट के बाद आम को दिल्ली एयरपोर्ट से होकर एयरलाइंस से यूरोप के देश फ्रांस भेजा जाएगा।
मॉरीशस में खेप
पहली जुलाई को मॉरीशस जाएगी खेप
हसनपुर। पहली जुलाई को हसनपुर से चौसा आम मॉरीशस जाएगा। इशांत सैनी ने बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो हर हफ्ते दुबई, फ्रांस व कई यूरोपीय देशों को आम की खेप भेजी जाएगी। इस संबंध में लगभग सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। विदेशों से आम के खूब आर्डर मिल रहे हैं। गत वर्ष भी दुबई समेत कई देशों को आम भेजा गया था। लेकिन, फ्रांस व मॉरीशस को इस सीजन में पहली बार आम भेजा जा रहा है।
हसनपुर की लोकप्रियता
हसनपुर के आम के दीवाने दूसरे प्रदेशों के लोग
हसनपुर। जनपद में 13 हजार हेक्टेयर से अधिक में आम के बागान हैं। अमरोहा व हसनपुर ब्लाक को आम फल पट्टी का दर्जा भी मिला हुआ है। बताया जा रहा है कि बलुई दोमट मिट्टी होने की वजह से यहां आम के बागानों के लिए अनुकूल पर्यावरण व भूमि है। यही वजह है कि विदेशों के संग दिल्ली, बिहार, राजस्थान व बांग्लादेश आदि के लोग अमरोहा के आम के दीवाने हैं।
महत्वपूर्ण प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


