बीएड प्रशिक्षुओं ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
हिन्दुस्तान, रांची
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाश्वत इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, हुटुप में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीएड के छात्रों ने तिरंगा पकड़े हुए भारत माता के जयकारे लगाए। यात्रा कॉलेज से हुटुप गांव होते हुए श्रीराम चौक पहुंची। प्रशिक्षुओं ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

ओरमांझी, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाश्वत इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, हुटुप की ओर से शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। महाविद्यालय के बीएड छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। यात्रा कॉलेज परिसर से हुटुप गांव होते हुए श्रीराम चौक पहुंची और वापस परिसर लौटी। प्रशिक्षुओं ने नागरिकों को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनजागरण का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिन्हा, प्रो. कमलेंदु कुमार त्रिपाठी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्य लोग शामिल हुए।
ये भी पढ़ें:आयुर्वेद विभाग ने निकाली तिरंगा यात्रा


