खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का 8वां चरण आज से
सीवीओ डॉ. आरपी शर्मा ने पशुपालकों से अपील की है कि 22 जुलाई से 8 सितंबर तक चलने वाले खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान के दौरान अपने सभी गोवंशीय और भैंसवंशीय पशुओं का निशुल्क टीकाकरण कराएँ। इस रोग से पशुओं में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न होती हैं, जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है।

सीवीओ डॉ. आरपी शर्मा ने पशुपालकों एवं किसान भाइयों से अपील करते हुए बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम तहत खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का 8वां चरण दिनांक 22 जुलाई से शुरु होगा। 8 सितंबर तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान लगभग 57 हजार गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। 32 टीमों का गठन किया गया है। खुरपका-मुंहपका अत्यंत संक्रामक वायरल रोग है, जो गाय, भैंस को प्रभावित करता है। इस रोग के कारण पशुओं के मुंह, जीभ, होंठ तथा खुरों में छाले एवं घाव हो जाते हैं, जिससे पशु चारा कम खाने लगते हैं, दूध उत्पादन में कमी आती है तथा पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
कहा कि प्रदेश एवं देश को इस बीमारी से मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी पशुपालकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने पशुपालकों से आग्रह किया कि वे अपने सभी गोवंशीय, भैंसवंशीय पशुओं को निर्धारित तिथि पर टीका अवश्य लगवाएं। टीकाकरण पूर्णत सुरक्षित एवं निशुल्क है तथा इससे पशु खुरपका-मुंहपका जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रहते हैं।


