बस में महिला के सह-यात्री की टिकट, बस स्टैंड पर हुआ हंगामा
रक्षाबंधन के दिन एटा डिपो की बस में सह-यात्री के किराये को लेकर विवाद हुआ। परिचालक ने महिला की टिकट निशुल्क काटी, लेकिन पति से पूरे पैसे लिए। इसके बाद विवाद हुआ और पुलिस हस्तक्षेप किया, जिसने सह-यात्री के पैसे वापस कराए। शासनादेश के अनुसार, रक्षाबंधन पर महिला के साथ सह-यात्री की यात्रा मुफ्त है।

रक्षाबंधन से एक दिन पहले और एक दिन बाद तक रोडवेज बसों में महिला के साथ एक सह-यात्री निशुल्क यात्रा का प्रावधान किया गया। शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन एटा डिपो के एक परिचालक ने महिला के साथ यात्रा कर रहे एक सह-यात्री से किराए के पूरे पैसे लेकर टिकट काट दी। इसके बाद यात्री ने रोडवेज बस पर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिचालक से सह यात्री की टिकट के पैसे वापस कराए। शक्रवार को आनंद बिहार दिल्ली से गांव पवास निवासी पति-पत्नी एटा डिपो की बस में सवार हुए। इसमें तैनात परिचालक दुष्यंत मिश्रा ने महिला की टिकट निशुल्क काटी और उनके साथ सह-यात्री के रूप में मौजूद पति की पूरा किराया लेकर टिकट बनाई।
इसे लेकर रूट के दौरान सह-यात्री और परिचालक के बीच नोकझोक हुई। यात्रा पूरी होने के बाद एटा पहुंचते ही महिला और सह-यात्री के रूप में उनके पति ने परिचालक के साथ बस स्टैंड पर हंगामा शुरू कर दिया। इसे देख मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष की बात सुनी। उसके बाद महिला के साथ एक सह-यात्री निशुल्क होने के शासनादेश के आधार पर परिचालक से सह-यात्री की काटी गई टिकट के पूरे पैसे वापस दिलाए।


