94 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्टफोन

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

चित्रकूट में राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत 94 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नि:शुल्क स्मार्टफोन वितरित किए गए। स्मार्टफोन से वे विभागीय कार्यों का ऑनलाइन संचालन कर सकेंगी। इससे बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के पोषण संबंधी जानकारी, टीकाकरण और अन्य सूचनाएं डिजिटल रूप से दर्ज होंगी, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

94 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्टफोन

चित्रकूट, संवाददाता। राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत रामनगर ब्लाक क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नि:शुल्क स्मार्टफोन वितरित किए गए। काफी पहले से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद कार्यकत्रियों के चेहरे पर खुशी की रौनक दिखी। अब कार्यकत्रियों को विभागीय कार्यों के आनलाइन संचालन में सुविधा मिलेगी।बाल विकास परियोजना अधिकारी महेंद्र पटेल ने 94 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किया। कहा कि स्मार्टफोन के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अब विभागीय कार्यों का ऑनलाइन संचालन करेंगी। पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का पंजीकरण, पोषण संबंधी जानकारी, टीकाकरण, गृह भ्रमण, लाभार्थियों का विवरण तथा अन्य विभागीय सूचनाएं डिजिटल रूप से दर्ज की जाएंगी।

इससे कार्यों में पारदर्शिता आएगी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। कहा कि आकांक्षी ब्लॉक् रामनगर के सभी इंडिकेटर को पूरा करने एवं सही डेटा संग्रह में मदद मिलेगी। इस दौरान ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार, प्रशांक खरे, प्रवीण, सुपरवाइजर मीना देवी, रीता सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।