दाबकी गुर्जर में जरूरतमंद बच्चों के लिए निशुल्क पाठशाला शुरू

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

फोटो-11जयराम गौतम ने बताया कि देशभर में चल रही निशुल्क पाठशालाओं की श्रृंखला के विस्तार के तहत दाबकी गुर्जर में केंद्र शुरू किया गया है।जयराम गौतम ने

दाबकी गुर्जर में जरूरतमंद बच्चों के लिए निशुल्क पाठशाला शुरू

सहारनपुर, संवाददाता। दाबकी गुर्जर में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए भारतीय शिक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट की निशुल्क पाठशाला शुरू की गई। शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम गौतम के नेतृत्व में पाठशाला का शुभारंभ हुआ। जयराम गौतम ने बताया कि देशभर में संचालित निशुल्क पाठशालाओं की श्रृंखला के विस्तार के तहत दाबकी गुर्जर में भी पाठशाला शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से अब तक 350 से अधिक निशुल्क पाठशालाएं विभिन्न गांवों में संचालित की जा रही हैं, जहां जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

ट्रस्ट का प्रयास है कि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। आने वाले समय में भी विभिन्न क्षेत्रों में नई निशुल्क पाठशालाएं शुरू की जाएंगी। इस अवसर पर रवि कुमार, नरेश कुमार, डॉ. अमन, अमित, डॉ. धूम सिंह, सोनू बीडीसी, डॉ. सेवाराम, मुकेश सैन, नरेश सैनी और अतर सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।