शिल्पकारों को मिलेगा निःशुल्क 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण
कुशीनगर में माटीकला के कारीगरों और शिल्पियों को 15 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण का आयोजन खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खजनी गोरखपुर में किया जाएगा। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक कारीगर 12 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुशीनगर। माटीकला के कारीगरों व शिल्पियों को अपना उद्यम सुचारु और आधुनिक ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से 15 दिवसीय निःशुल्क आवासीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा स्थापित मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र खजनी गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को प्रशिक्षुवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना तथा साक्षर होना अनिवार्य है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे इच्छुक माटीकला कारीगर, शिल्पी, जो निर्धारित पात्रता रखते हों वह 12 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
आवेदन व योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय नरकटिया बुजुर्ग सपहा रोड कसया में कार्यालय समय के दौरान संपर्क कर सकते हैं।


