11 अक्टूबर से होगा एकदिवसीय ओपन रेपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन
हिन्दुस्तान, खगडि़या
11 अक्टूबर से होगा एकदिवसीय ओपन रेपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 11 अक्टूबर से होगा एकदिवसीय ओपन रेपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

खगड़िया । एक प्रतिनिधि अखिल बिहार शतरंज संघ पटना से मान्यता प्राप्त नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के तत्वावधान में आगामी 11 अक्टूबर को पूर्व सैनिक मणिकान्त आजाद मेमोरियल नि:शुल्क एकदिवसीय ओपन रेपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सैनिक होटल एनएच 31 मोरकाही में होगा। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने शनिवार को बताया कि उक्त प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग मिलाकर कुल 102 खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। इंट्री बिल्कुल नि:शुल्क है।

