ओ-लेवल, सीसीसी प्रशिक्षण की प्रवेश तिथि बढ़ी

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

मथुरा में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने ओबीसी के बेरोजगार युवाओं के लिए निशुल्क ओ लेवल और सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण की तिथि बढ़ा दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार विभागीय वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता और आयु संबंधी आवश्यकताएँ भी बताई गई हैं।

ओ-लेवल, सीसीसी प्रशिक्षण की प्रवेश तिथि बढ़ी

मथुरा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विशाल कुमार के अनुसार जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार युवक-युवतियों को निशुल्क ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण की तिथि बढ़ा दी गई है। ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष तथा सीसीसी प्रशिक्षण की अवधि तीन माह होगी। इसके लिए आवेदन इच्छुक पात्र अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in के माध्यम से 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आवश्यक अभिलेखों सहित कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, राजीव भवन, कक्ष संख्या-22जी, मथुरा में संशोधित अंतिम तिथि 20 जुलाई तक जमा करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण योजना, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पूर्व दिशा-निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर लें। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट (10 2) उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी के अभिभावक की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास अन्य पिछड़ा वर्ग का वैध जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी किसी अन्य संस्था से छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं कर रहा हो।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें