नि:स्वार्थ सेवा के साथ कांवरिया बम सेवा शिविर का समापन

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर, प्रतिनिधि।ऑल झारखंड ड्राइवर्स महासंघ जिला कमेटी की ओर से आयोजित नि:शुल्क कांवरिया बम सेवा शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में महासंघ के पदाध

नि:स्वार्थ सेवा के साथ कांवरिया बम सेवा शिविर का समापन

देवघर, प्रतिनिधि। ऑल झारखंड ड्राइवर्स महासंघ जिला कमेटी की ओर से आयोजित नि:शुल्क कांवरिया बम सेवा शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। शिविर के माध्यम से देवघर आने वाले कांवरिया भक्तों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा की गई। समापन समारोह में जिला संगठन मंत्री मोहन यादव, अजय सिंह, मुकेंद्र यादव, गणेश यादव, रंजीत यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। इस दौरान महासंघ की ओर से कहा गया कि ड्राइवरों को आमतौर पर लोग केवल वाहन चलाने वाले के रूप में देखते हैं, लेकिन सेवा शिविर के माध्यम से ड्राइवर भाईयों ने सामाजिक सेवा और भक्ति भावना का परिचय दिया है।

महासंघ ने कहा कि बाबा वैद्यनाथ की कृपा से ड्राइवर भाइयों ने दिन-रात सेवा कर कांवरिया भक्तों की सहायता की। शिविर के सफल आयोजन में जिला अध्यक्ष देवघर सुभाष कुमार मंडल, महासंघ के सभी पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों, स्थानीय प्रशासन और क्षेत्र की जनता का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजकों ने कहा कि सेवा कार्य के दौरान यदि किसी प्रकार की चूक हुई हो तो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं। बाबा वैद्यनाथ से सभी ड्राइवर भाईयों की सुरक्षित यात्रा और खुशहाली की कामना की गई। साथ ही अगले वर्ष इससे भी भव्य रूप से सेवा शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया गया। समारोह का समापन बोल-बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनि:स्वार्थ सेवा के साथ कांवरिया बम सेवा शिविर का समापन