बोकारो में 12 सितंबर को लगेगा निःशुल्क एचएलए टेस्टिंग कैंप

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बोकारो में थैलेसीमिया से जूझ रहे बच्चों के लिए 12 सितंबर को निःशुल्क एचएलए टेस्टिंग कैंप का आयोजन होगा। यह कैंप 12 साल से कम उम्र के मरीजों और उनके भाई-बहनों के लिए है। इसका उद्देश्य संभावित एचएलए मैचडोनर की पहचान करना है। पिछले कैंप में 39 मैचडोनर की पहचान हुई थी।

बोकारो में 12 सितंबर को लगेगा निःशुल्क एचएलए टेस्टिंग कैंप

बोकारो में थैलेसीमिया से जूझ रहे बच्चों के लिए 12 सितंबर को दूसरा निःशुल्क एचएलए टेस्टिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में 12 वर्ष से कम उम्र के थैलेसीमिया मरीज और उनके जैविक भाई-बहनों के एचएलए सैंपल निःशुल्क लिए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर माता-पिता के सैंपल भी लिए जा सकते हैं। संगठन के अध्यक्ष अजय केडिया ने बताया कि नारायणा हेल्थ सिटी, बेंगलुरु के सहयोग से डीकेएमएल फाउंडेशन इंडिया, मां सेवा समिति ट्रस्ट व लायंस क्लब ऑफ बोकारो के समर्थन से आयोजित इस कैंप का उद्देश्य संभावित एचएलए मैचडोनर की पहचान करना है। पिछले कैंप में 147 मरीजों की टेस्टिंग हुई थी, जिनमें 39 एचएलए मैचडोनर मिले।

इनमें 27 बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक निःशुल्क हो चुका है। मौके पर सचिव अखिलेश श्रीवास्तव, निखिल श्रीवास्तव, माँ सेवा समिति से भागवत भवेश, राज कुमार महथा, हेल्पिंग हैंड्स के गोपाल मुरारका, सामाजिक कार्यकर्ता संजय सोनी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबोकारो में 12 सितंबर को लगेगा निःशुल्क एचएलए टेस्टिंग कैंप