पीपीटीसीटी कक्ष से गर्भवती और नवजात को मिल रही एचआईवी संक्रमण से सुरक्षा

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर के जिला महिला अस्पताल में पीपीटीसीटी कक्ष गर्भवती महिलाओं और उनके शिशुओं को एचआईवी संक्रमण से सुरक्षित रखने में मदद कर रहा है। महिलाएं यहां गोपनीय परामर्श, निशुल्क एचआईवी जांच और स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर सकती हैं। एचआईवी पोजिटिव मामलों को शीघ्र उपचार और सुरक्षित प्रसव उपलब्ध कराया जाता है।

पीपीटीसीटी कक्ष से गर्भवती और नवजात को मिल रही एचआईवी संक्रमण से सुरक्षा

फतेहपुर। जिला महिला अस्पताल में संचालित पीपीटीसीटी (प्रिवेंशन आफ पैरेंट-टू-चाइल्ड ट्रांसमिशन) कक्ष गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले शिशुओं को एचआईवी संक्रमण से सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभा रहा है। इस कक्ष के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को गोपनीय परामर्श, निशुल्क एचआईवी जांच व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। गर्भवती महिला की नियमित प्रसव पूर्व जांच के साथ एचआईवी की स्क्रीनिंग भी की जाती है। अगर किसी महिला की रिपोर्ट एचआईवी पाजिटिव आती है तो उसे तत्काल एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) केंद्र से जोड़कर उपचार शुरू कराया जाता है। साथ ही विशेषज्ञ डाक्टरों की निगरानी में सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराया जाता है, जिससे नवजात में संक्रमण का खतरा कम से कम रहे।

जन्म के बाद शिशु को संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं और निर्धारित अवधि तक नियमित फालोअप और जांच की व्यवस्था रहती है। सीएमएस डा. राजेश कुमार ने बताया कि पीपीटीसीटी कार्यक्रम का उद्देश्य माता से शिशु में एचआईवी संक्रमण की संभावना को लगभग खत्म करना है। इसके लिए सभी सेवाएं पूरी तरह निशुल्क और गोपनीय रखी जाती हैं। विभाग ने गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वह समय पर प्रसव पूर्व जांच कराएं। एचआईवी जांच से न हिचकें जिससे मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।