आयुष आपके द्वार अभियान के तहत लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
आयुष विभाग के आयुष आपके द्वार अभियान के तहत सहार में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 147 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें औषधियां और सलाह दी गई। चिकित्सकों ने संतुलित आहार और आयुर्वेद के उपयोग के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

आयुष विभाग के आयुष आपके द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को सहार में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 147 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और नि:शुल्क औषधियां वितरित की गईं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी इटावा-औरैया डॉ. सर्वेश कुमार के निर्देशन में आयोजित शिविर का संचालन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शिवगंज के चिकित्साधिकारी डॉ. हरप्रताप सिंह तथा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बहादुरपुर सहार के चिकित्साधिकारी डॉ. भवभूषण ने किया। दोनों चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें रोग के अनुसार उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी।शिविर में डॉ. हरप्रताप सिंह ने 75 तथा डॉ. भवभूषण ने 72 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इस दौरान मरीजों को नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराने के साथ संतुलित आहार, दिनचर्या और आयुर्वेदिक उपचार पद्धति अपनाने के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, अजय कुमार, आशा किरण कुमार, अनुज कुमार, शिवदत्त दुबे, गोपाल गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। चिकित्सकों ने बताया कि आयुष विभाग का उद्देश्य गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर लोगों को आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करना है।


