कटे होंठ व फटे तालु के मरीजों की जांच, सर्जरी के लिए चयन
हिन्दुस्तान, कोडरमा
फोटो कोडरमा 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो में शनिवार को आयोजित जांच शिविर में पहुंचे लाभुक। मरकच्चो, निज प्रतिनिधि एकता परिषद झारखंड के तत्व

मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। एकता परिषद झारखंड के तत्वावधान में तथा ऑपरेशन स्माइल, दुर्गापुर के सहयोग से शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो में निःशुल्क परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जन्मजात कटे होंठ एवं फटे तालु की समस्या से पीड़ित शिशुओं समेत विभिन्न उम्र के लोगों की जांच की गई। जांच के बाद सर्जरी के लिए योग्य मरीजों का चयन किया गया। मरीजों की जांच और परामर्श के लिए ऑपरेशन स्माइल के तन्मय मंडल मौजूद रहे। चयनित मरीजों की सर्जरी ऑपरेशन स्माइल की ओर से क्षितिज हॉस्पिटल, हजारीबाग में निःशुल्क की जाएगी। मौके पर एकता परिषद के रामस्वरूप तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे।


