डीपीएस चास में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

डीपीएस चास में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और नेत्र सुरक्षा के लिए दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। संजीव नेत्रालय के सहयोग से यह शिविर आयोजित हुआ, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों की आंखों की जांच की गई। डॉ. दीपिका सिंह ने आंखों की देखभाल और नियमित जांच की सलाह दी।

डीपीएस चास में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

बोकारो,प्रतिनिधि। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं नेत्र सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीपीएस चास में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संजीव नेत्रालय एलएलपी, बोकारो के सहयोग से विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। नेत्र परीक्षण का नेतृत्व डॉ. दीपिका सिंह (एमएस, फेलो शंकर नेत्रालय) एवं सीनियर कैटरैक्ट सर्जन ने अपनी टीम के साथ किया। इस दौरान प्रतिभागियों की दृष्टि संबंधी समस्याओं की जांच कर उचित मार्गदर्शन दिया गया। डॉ. दीपिका सिंह ने विद्यार्थियों को आंखों की स्वच्छता बनाए रखने, पर्याप्त प्रकाश में अध्ययन करने, मोबाइल व कंप्यूटर स्क्रीन का संतुलित उपयोग करने तथा नेत्र संबंधी किसी भी समस्या होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि नियमित नेत्र जांच से कई समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीपीएस चास में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर