रेड क्रॉस वर्ष 2026-27 में आयोजित करेगा 39 नेत्र जांच सह ऑपरेशन शिविर

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा 2026-27 में 39 निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किए जाएंगे। 11 जुलाई 2026 से 26 अप्रैल 2027 तक हर सप्ताह शनिवार, रविवार और सोमवार को तीन दिवसीय शिविर होंगे। पिछले सत्र में 1,806 नेत्र रोगियों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया।

रेड क्रॉस वर्ष 2026-27 में आयोजित करेगा 39 नेत्र जांच सह ऑपरेशन शिविर

जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा वर्ष 2026-27 में बागबेड़ा के राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन, टाटा मुख्य अस्पताल तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 39 निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित की जाएगी। रेड क्रॉस के सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि, 11 जुलाई 2026 से 26 अप्रैल 2027 तक प्रत्येक सप्ताह शनिवार, रविवार एवं सोमवार को तीन दिवसीय नेत्र शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि, राष्ट्रीय अंधापन निवारण के तहत पिछले सत्र में 1,806 नेत्र रोगियों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण कर पुनः दृष्टि प्रदान की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।