15 मरीजों को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजा वाराणसी

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

मऊ में रोटरी क्लब द्वारा वाराणसी की विशेषज्ञ टीम के साथ एक विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। 15 मरीजों को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए वाराणसी ले जाया गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने क्लब की सेवाओं की सराहना की। क्लब का अगला कैंप ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होगा।

15 मरीजों को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजा वाराणसी

मऊ। ​रोटरी क्लब के तत्वाधान में वाराणसी की विशेषज्ञ टीम द्वारा एक विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन शहर के टीसीआइ मोड़ पर किया गया। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद, चिन्हित किए गए 15 मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए वाराणसी स्थित हॉस्पिटल ले जाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद तय्यब पालकी ने कहा कि रोटरी क्लब असहायों की सेवा में सदैव तत्पर रहा है। आर्थिक अभाव के कारण कई लोग अपनी आंखों का उपचार नहीं करा पाते हैं, जिससे उनका जीवन अंधकारमय हो जाता है। क्लब द्वारा गरीब लोगों का निशुल्क ऑपरेशन कराया जाना अत्यंत ही सराहनीय कार्य है।

क्लब के अध्यक्ष सचिद्र सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर को ग्रामीण अंचल में भी किया जाएगा। रोटरी क्लब के जोनल सचिव प्रदीप सिंह, डॉ.खालिद आदि मौजूद रहे। --------------------------------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News15 मरीजों को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजा वाराणसी