नेत्र शिविर में 82 मरीजों के आंखों की हुई जांच

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

नेत्र शिविर में 82 मरीजों के आंखों की हुई जांच नेत्र शिविर में 82 मरीजों के आंखों की हुई जांच नेत्र शिविर में 82 मरीजों के आंखों की हुई जांच नेत्र श

नेत्र शिविर में 82 मरीजों के आंखों की हुई जांच

सोनभद्र,संवाददाता। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज भवन में बुधवार को सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन िकया गया। शिविर में 22 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया। शिविर का संचालन मैनेजर हेमराज यादव, डॉ. श्याम द्विवेदी, कुंवर सिंह यादव, राजेंद्र कुमार एवं टीम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान 82 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिनमें 42 मरीजों को नि:शुल्क चश्मा एवं दवा प्रदान की गई। लायंस क्लब के पदाधिकारियों किशोरी सिंह, अजीत सिंह भंडारी एवं हरीश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा यह पुनीत सेवा कार्य कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है।

अब तक शिविर के माध्यम से 9,212 मरीजों की नेत्र जांच तथा 4,330 मोतियाबिंद के मरीजों के नि:शुल्क ऑपरेशन कराए जा चुके हैं। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट आई चेयरपर्सन किशोरी सिंह, अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, दया सिंह, विमल अग्रवाल, राधिका सिंह, पवन जैन आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनेत्र शिविर में 82 मरीजों के आंखों की हुई जांच