पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर प्रखंड कार्यालय में बैठक

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर प्रखंड कार्यालय में बैठक पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर प्रखंड कार्यालय में बैठक

पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर प्रखंड कार्यालय में बैठक

दिघलबैंक, एक संवाददाता। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी बप्पी ऋषि ने की। मौके पर बिजली विभाग के सहायक अभियंता परमित रंजन सहित विभागीय कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में लोगों को योजना के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं को इसका लाभ दिलाने में सहयोग करने की अपील की गई। अधिकारियों ने बताया कि सरकार का उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर प्रदूषण को कम करना तथा आम लोगों को बिजली के खर्च से राहत पहुंचाना है।

जानकारी दी गई कि एक किलोवाट के सोलर प्लांट पर करीब 75 हजार रुपये की लागत आती है, जिस पर 40 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। वहीं, दो किलोवाट के प्लांट की अनुमानित लागत 1.45 लाख रुपये है, जिस पर 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। तीन किलोवाट के प्लांट पर करीब दो लाख रुपये की लागत के विरुद्ध 98 हजार रुपये तक अनुदान मिलने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पात्र उपभोक्ताओं को योजना के तहत निर्धारित यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ मिल सकता है। वहीं, सोलर सिस्टम से करीब 25 वर्षों तक बिजली उत्पादन संभव है। इसके अलावा सोलर प्लांट लगाने के लिए दो लाख रुपये तक का ऋण सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराने की सुविधा भी दी गई है। बैठक में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गुलाम सरवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीएम सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर प्रखंड कार्यालय में बैठक