सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगों को प्रदान किए गए उपकरण

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

कानपुर देहात में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला की उपस्थिति में ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, और श्रवण यंत्र सहित 53 सहायक उपकरणों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगों को प्रदान किए गए उपकरण

कानपुर देहात,संवाददाता। अकबरपुर ब्लॉक परिसर में ट्राईसाइकिल,व्हीलचेयर,श्रवण यंत्र सहित विभिन्न उपकरणों का नि:शुल्क वितरण किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों का नि:शुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में कुल 53 सहायक उपकरण प्रदान किए गए। राज्यमंत्री ने कहाकि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण एवं उनके सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आशीष मिश्रा, बीडीओ सुनील कुमार तिवारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगों को प्रदान किए गए उपकरण