पॉलिटेक्निक में नि:शुल्क कराएं काउंसिलिंग
हिन्दुस्तान, गाजीपुर
गाजीपुर में जेईई सीयूपी प्रवेश परीक्षा शामिल छात्रों के लिए लालसा पॉलिटेक्निक में नि:शुल्क काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है। संस्थान के प्रबंध निदेशक ने छात्रों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द संपर्क करें और दो सितंबर से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।

गाजीपुर। जेईई सीयूपी प्रवेश परीक्षा शामिल छात्र लालसा पॉलिटेक्निक में नि:शुल्क काउंसलिंग करा सकते है। प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव ने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील किया है कि किसी भी कारणवश यदि वे अभी तक पॉलिटेक्निक में प्रवेश नहीं ले पाए हैं ( फीस अथवा अन्य किसी कारण से) , तो बिना किसी संकोच के संस्थान में आकर संपर्क करें और निःशुल्क काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराएं। इच्छुक छात्र-छात्राएं दो सितंबर से पहले संस्थान में प्रवेश ले सकते है।


