मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश 15 तक

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 01 जुलाई से 30 अप्रैल के बीच निःशुल्क प्रशिक्षण का कार्यक्रम मिलेगा। आवेदन पत्र 15 जुलाई तक जमा किए जा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन करना होगा।

मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश 15 तक

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने अवगत कराया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में प्रतियोगी परीक्षा जैसे यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस, एसएससी इत्यादि की तैयारी कर रहें प्रतियोगी अभ्यर्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण/कोचिंग में ऑफलाईन प्रवेश हेतु शैक्षिक सत्र 01 जुलाई से 30 अप्रैल के मध्य निर्धारित किया गया है, जिसके क्रम में सत्र 2026-27 हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी मथुरा कक्ष संख्या-05 अथवा कक्ष सं0 21 सी, ब्लाक सी, बीएसए कॉलेज मथुरा से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र में दी गयी सभी प्रतिष्टियाँ सही-सही भरकर समस्त संलग्नकों (शैक्षिक योग्यता, आय, जाति एवं निवास) संबंधी प्रमाण पत्रों सहित कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी कक्ष संख्या-05 राजीव भवन मथुरा में जमा करने की 25 जून से बढ़ाकर 15 जुलाई तक कर दी गयी है।

कोर्स कोऑर्डिनेटर अभ्युदय योजना आभा सिंह के दूरभाष संख्या-9354357467/ 7417667589 पर उक्त योजना से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।