Bokaro News: पेटरवार चक्षु चिकित्सालय में 13 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: पेटरवार चक्षु चिकित्सालय में 13 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशनपेटरवार चक्षु चिकित्सालय में 13 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशनपेटरवार चक्षु चि

Bokaro News: पेटरवार चक्षु चिकित्सालय में 13 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

Bokaro News: पेटरवार। पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय, पेटरवार में शुक्रवार को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल से आए मोतियाबिंद से पीड़ित 13 मरीजों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नई दृष्टि प्रदान की गई। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय चौधुरी ने सभी मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन कर लेंस का प्रत्यारोपण किया। शिविर का शुभारंभ चिकित्सालय में विराजमान साध्वी दर्शना बाई महासती एवं स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया। संस्था की ओर से सभी मरीजों को ऑपरेशन के साथ-साथ दवाइयां, भोजन एवं काला चश्मा भी निशुल्क उपलब्ध कराया गया।

वहीं अस्पताल से छुट्टी के समय एक माह की दवा भी मुफ्त प्रदान की जाएगी। चिकित्सालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर के सफल आयोजन में सुधीर कुमार चौहान, भुनेश्वर महतो, मंजू लकड़ा, रिंकू, बंटी, बबीता सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।