19 से महिलाओं के लिए निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण
हिन्दुस्तान, हरदोई
हरदोई में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा महिलाओं और युवतियों के लिए 35 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 19 अगस्त से शुरू होगा और 18 से 45 वर्ष की आयु की महिलाएं भाग ले सकती हैं। इसमें मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, और अन्य व्यावहारिक कौशल सिखाए जाएंगे।

हरदोई। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से जनपद की महिलाओं एवं युवतियों के लिए 35 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम हो रहा है। संस्थान के निदेशक विक्रांत ओझा ने बताया कि प्रशिक्षण 19 अगस्त से शुरू होगा। 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं एवं युवतियां इस प्रशिक्षण में भाग ले सकती हैं। प्रशिक्षण के दौरान मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, हेयर कटिंग, फेशियल, ब्लीच, मेनिक्योर, पेडिक्योर, वैक्सिंग, आई-ब्रो थ्रेडिंग, ब्राइडल मेकअप, नेल केयर सहित आधुनिक ब्यूटी पार्लर संचालन से जुड़े व्यावहारिक कौशल सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का कम से कम हाईस्कूल उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होगा।


