सेंट्रल बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लोगों से 41.80 लाख ठगे

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

सेंट्रल बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लोगों से 40.80 लाख रुपये ठग लिए गए। नियुक्ति पत्र नहीं मिलने पर पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे, जिसके बाद आरोपियों ने उनकी पिटाई करने का प्रयास किया और फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।

सेंट्रल बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लोगों से 41.80 लाख ठगे

सेंट्रल बैंक में नौकरी दिलाने के आठ लोगों से 40.80 लाख रुपये ठग लिए। दिए गए तीन माह में जब नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया तो सभी ने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर उनसे लाठी डंडे से मारपीट का प्रयास किया गया। उन्हें फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी गई। एसएसपी के आदेश पर थाना मेडिकल पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मेडिकल के जागृति विहार निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि शिवशक्ति विहार निवासी परेमश त्यागी उनसे सेवायोजन कार्यालय में मिले। बताया कि सेंट्रल बैंक में सब स्टाफ की नियुक्ति वह करा सकते हैं। सेवायोजन कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने अपने बेटे व संबंधियों की नियुक्ति कराने को परेमश त्यागी से बात की। उन्होंने अपने घर बुलाकर बेटे देव त्यागी व अर्पित से सभी के आवेदन फार्म भरवाए। नियुक्ति कराने की एवज में सभी से पांच लाख रुपये मांगे गए।

आरोपियों की पहचान

अभिषेक मुदगल निवासी कसेरूखेड़ा, अंश गुप्ता, रिदम अरोड़ा, वाशु भारद्वाज निवासी कंकरखेड़ा, शुभम निवासी अलीपुर, राहुल गिरी निवासी अम्हेड़ा, सुमित नागर निवासी शास्त्रीनगर नौकरी की एवज में ईश्वर सिंह की गारंटी पर रुपये देने को तैयार हो गए। 20 मई 2025 को ईश्वर सिंह के सामने सभी ने परेमश त्यागी, देव त्यागी, अर्पित उर्फ मिहिर आनंद को 41.80 लाख रुपये दे दिए। उन्हें तीन माह में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया गया। आरोपितों ने उनकी बातचीत मोबाइल पर सेंट्रल बैंक के किसी एचआर पोपी शर्मा से कराई गई।

नौकरी न मिलने पर विवाद

उन्हें किसी अन्य बैंक अधिकारी सुशांत त्यागी उर्फ प्रतीक शर्मा से भी मिलवाया गया। तीन माह बीतने पर जब नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो आरोपियों ने जल्द आफर लेटर दिलाने की बात कहकर फर्जी बैंक अधिकारी राजेश शर्मा से मिलवाया गया। इसके बाद भी जब नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो सभी ने अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि दिए समय पर जब आरोपियों ने रुपये नहीं दिए तो उन्होंने परमेश त्यागी के घर जाकर रुपये देने को कहा। आरोपियों ने आत्महत्या करने व उन्हें फंसाने की धमकी दी और लाठी डंडों से हमला कर दिया।

पुलिस कार्रवाई

पीड़ितों ने थाना मेडिकल पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार की। एसएसपी के आदेश पर परमेश त्यागी समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

कितने लोगों को ठगा गया है?
आठ लोगों से 40.80 लाख रुपये ठगे गए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसेंट्रल बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लोगों से 41.80 लाख ठगे