फर्जी बैनामे से नामांतरण का प्रयास, मुकदमा दर्ज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कौशाम्बीचायल तहसील में फर्जी बैनामा और शपथ पत्र के आधार पर भूमि का नामांतरण कराने का प्रयास हुआ है। नायब तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचना के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी ने न्यायालय को गुमराह कर भूमि अपने नाम कराने की कोशिश की।

चायल तहसील में फर्जी बैनामा और शपथ पत्र के आधार पर भूमि का नामांतरण कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। नायब तहसीलदार की तहरीर पर पिपरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और फर्जी दस्तावेज तैयार कर न्यायालय को गुमराह करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जाँच की प्रक्रिया
एसडीएम अरुण कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार संजय कुमार ने तहरीर देकर बताया कि चकमुंडेरा निवासी भीम पुत्र रामानंद ने न्यायालय में नामांतरण वाद दाखिल किया था। आरोप है कि उसने वाद के समर्थन में विक्रय विलेख संख्या 721 दिनांक 16 मई 2009 की कूटरचित प्रमाणित प्रति और शपथ पत्र प्रस्तुत किया।जांच के दौरान निबंधक कार्यालय चायल में सुरक्षित मूल अभिलेखों का मिलान किया गया। इसमें पाया गया कि न्यायालय में प्रस्तुत दस्तावेज में विक्रेता के रुप में आशा देवी पत्नी शंभू प्रसाद और क्रेता के रुप में भीम पुत्र रामानंद का नाम अंकित है, जबकि निबंधक कार्यालय में दर्ज मूल विक्रय विलेख में विक्रेता अवधेश कुमार पुत्र रामलखन और क्रेता लालती देवी पत्नी अवध नारायण दर्ज हैं।आगे की कार्यवाही
आरोपी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर न्यायालय को गुमराह करते हुए ग्राम धन्नी स्थित गाटा संख्या 354 की भूमि के 60.4 वर्गमीटर हिस्से पर अपना नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने का प्रयास किया। मामले को गंभीर मानते हुए एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। एसओ विकास सिंह का कहना है कि विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。सामान्य प्रश्न
✦चायल तहसील में किस प्रकार का मामला सामने आया है?−
चायल तहसील में फर्जी बैनामा और शपथ पत्र के आधार पर भूमि का नामांतरण कराने का प्रयास हुआ है।
✦कौन से अधिकारी ने तहरीर दी है?+
✦इस मामले में किसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है?+
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


