रिमांड पर लिए गए फर्जी आईएएस मनीष गुप्ता, खुल सकता है वित्तीय लेनदेन का राज

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

रिमांड पर लिए गए फर्जी आईएएस मनीष गुप्ता, खुल सकता है वित्तीय लेनदेन का राजरिमांड पर लिए गए फर्जी आईएएस मनीष गुप्ता, खुल सकता है वित्तीय लेनदेन का राज

रिमांड पर लिए गए फर्जी आईएएस मनीष गुप्ता, खुल सकता है वित्तीय लेनदेन का राज

खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के गोगरी थानान्तर्गत जमालपुर बाजार के चर्चित फर्जी आईएएस अधिकारी मनीष गुप्ता को स्थानीय पुलिस ने न्यायालय के आदेश के पर शुक्रवार की शाम तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर गोगरी पहुंची। गोगरी एसडीपीओ चन्दन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में कड़ी निगरानी के बीच उन्हें गोगरी थाना में रखा गया। एसडीपीओ चन्दन कुमार ठाकुर व थानाध्यक्ष अजय शंकर कुमार ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसके हर बयान का वीडियो रिकॉर्डिंग कराया गया। मनीष को रिमांड पर लेने के बाद शनिवार को खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह भी गोगरी थाना पहुंचे और फर्जी आईएएस मनीष कुमार गुप्ता से थानाध्यक्ष के कक्ष में पूछताछ की। हालांकि पूछताछ में मनीष ने जितनी भी बातें बताया पुलिस उन बातों को गोपनीय रख रही है। उल्लेखनीय है कि मनीष गुप्ता को पुलिस ने गत 8 अगस्त को जिस ड्रेस में उसके घर से उठाकर गिराफ्तार किया था उसी ड्रेस में रिमांड में भी दिखे। हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने हुए थे। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड पर पूछताछ में यह खुलासा हो सकता है कि उसके नेटवर्क में कौन- कौन लोग जुड़े हुए थे और वित्तीय लेनदेन किन-किन लोगो के साथ हो रहा था।

पुलिस डिजिटल साक्ष्यों से मिली जानकारी का कर रही मिलान

डिजिटल साक्ष्यों से मिली जानकारी का कर रही पुलिस मिलान : पुलिस उसके मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल साक्ष्यों से जानकारी का भी मिलान कर रही है। उम्मीद है कि पूछताछ में उसके नेटवर्क से जुड़े कई आहम राज सामने आ सकते हैं। फर्जी आइएएस मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू के घर से पुलिस ने 12 देशों की 32 प्रकार की विदेशी शराब बरामद की थी। जब्त शराब में जापान, फ्रांस, जर्मनी, इटली, दक्षिण अफ्रीका, मैक्सिको, अर्जेंटीना, अमेरिका, स्कॉटलैंड सहित कई देशों के प्रीमियम ब्रांड शामिल हैं। इनमें व्हिस्की, वाइन, वोदका, जिन और टकीला शामिल हैं। जब्त शराब में जापान की यामाजाकी सिंगल माल्ट और हिबिकी जापानी हार्मनी, स्कॉटलैंड की जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल, हेंड्रिक्स जिन, टैलिस्कर, लैफ्रोएग और ग्लेनफिडिच शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका की जिम बीम ब्लैक, मैक्सिको की जोसे कुएर्वो टकीला, फ्रांस की कैल्वे ग्रांडे रिजर्व बोडों, इटली की तुआ रीटा रोसो देई नोट्री और कियांती सहित अन्य ब्रांड जब्त किए गए हैं। भारत की ओल्ड मॉन्क और इंद्री सिंगल माल्ट भी बरामद हुई थी।

पुलिस को फर्जी आईएएस के घर से मिले एटीएम कार्ड

छापेमारी में 28 एटीएम कार्ड मिले थे: इसके अलावा पुलिस को फर्जी आइएएस के घर से 28 बैंक एटीएम कार्ड और चेकबुक भी मिले थे। इनमें 20 प्रीमियम क्रेडिट कार्ड शामिल हैं। अमेरिकन एक्सप्रेस, एसबीआई एलीट, आईसी आई, एचडीएफसी रेगलिया, आरबीएल और डीबीएस स्पार्क जैसे कार्ड बरामद किये गए हैं। इसके अलावा आठ डेबिट कार्ड, प्रायरिटी पास और एसबीआई व आईसीआइसीआई बैंक के चार चेकबुक भी जब्त किए गए थे। पुलिस इन बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच मर भी जुटी हुई है। मालूम हो कि गत 8 अगस्त को एसपी भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर गोगरी एसडीपीओ चन्दन कुमार ठाकुर की नेतृत्व में छापेमारी हुई थी। जिसमे पुलिस ने उसके दरवाजे पर खड़ी सफारी कार एवं चालक रहित टेस्ला कार जिसका मूल्य 60 -70 लाख की है उसे भी जब्त किया था। जिस पर गवर्मेंट ऑफ इंडिया अंकित था।

एसपी का बयान

बोले एसपी :

फर्जी आईएएस के आरोपी अधिकारी मनीष गुप्ता से रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा भी कई विभागों की एजेंसी भी पूछताछ करेगी।

भानु प्रताप सिंह, एसपी, खगड़िया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦फर्जी आईएएस अधिकारी मनीष गुप्ता को कब गिरफ्तार किया गया था?−
मनीष गुप्ता को गत 8 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरिमांड पर लिए गए फर्जी आईएएस मनीष गुप्ता, खुल सकता है वित्तीय लेनदेन का राज