मध्यमा की फर्जी डिग्री पर बहाल नियोजित पंचायत शिक्षक पर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
-जांच के उपरांत निगरानी विभाग ने टीकापट्टा थाना में आरोपित शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए दिया आवेदन पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना उच्च न्यायालय

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका के आलोक में शिक्षक नियुक्ति की चल रही निगरानी विभाग की जांच में पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड के एक और शिक्षक फर्जी मध्यमा की डिग्री पर बहाल पाये गये हैं। मध्यमा की फर्जी डिग्री पर बहाल नियोजित पंचायत शिक्षक पर निगरानी विभाग ने जांच के बाद टीकापट्टा थाना में आरोपित शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए आवेदन दिया है। आवेदन के आलोक में रुपौली प्रखंड के मध्य विद्यालय मेंहदी गोड़ियर पट्टी श्रीमाता के नियोजित पंयायत शिक्षक दिनेश कुमार दिनकर पर टीकापट्टी थाना में मुकदमा दर्ज हो गया है। वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस फर्जी मध्यमा की डिग्री पर शिक्षक की नौकरी करने वाले दिनेश कुमार दिनकर की तलाश कर रही है。
निगरानी के सत्यापन में मध्यमा का डिग्री पाया गया फर्जी :
-निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के सहायक अवर निरीक्षक सह कनीय जांचकर्ता पूर्णिया जिला बल सुशील कुमार गुप्ता ने इस संदर्भ में टीकापट्टी थानाध्यक्ष को रुपौली प्रखंड के मध्य विद्यालय मेंहदी गोड़ियर पट्टी श्रीमाता के नियोजित पंचायत शिक्षक दिनेश कुमार दिनकर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के संबंध में आवेदन दिया है। आवेदन में उल्लेख किया है कि उच्च न्यायालय बिहार के निर्देश के आलोक में नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं नियोजन में हुई अनियमितता की जांच निगरानी अन्वेषण bureau पटना द्वारा की जा रही है। इसमें जांचकार्य में कनीय जांचकर्ता उन्हें नियुक्त किया गया है। रुपौली प्रखंड के मध्य विद्यालय मेंहदी गौडियर पट्टी श्रीमाता के नियोजित पंचायत शिक्षक दिनेश कुमार दिनकर का नियोजन वर्ष 2003 में अप्रशिक्षित शिक्षक के रूप में हुआ है। नियोजित पंचायत शिक्षक दिनेश कुमार दिनकर का मध्यमा का अंकपत्र व प्रमाणपत्र प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, रूपौली द्वारा उपलब्ध कराया गया, जिसे सत्यापन हेतु कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर दरभंगा भेजा गया, जिसमें इनके रौल नं-25 प्राप्तांक-755, श्रेणी-प्रथम, वर्ष 1993 है। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर दरभंगा से मध्यमा का सत्यापन प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर दरभंगा द्वारा नियोजित पंचायत शिक्षक दिनेश कुमार दिनकर के मध्यमा अंक-पत्र पर विश्वविद्यालय अभिलेख व टीआर में नाम एवं कमांक नहीं है, अंकित कर वापस किया गया है。


