सरकारी नौकरी के नाम पर छात्रा से 10 लाख की ठगी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- ऊंची पहुंच का रौब दिखाकर ऐंठे रुपये, सूची में नाम नहीं आने पर दिए सरकारी नौकरी के नाम पर छात्रा से 10 लाख की ठगी

सरकारी नौकरी के नाम पर छात्रा से 10 लाख की ठगी

सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर जालसाजों ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से 10 लाख रुपये ठग लिए। रुपये न वापस करने पर आरोपियों ने धमकाया भी। एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय के आदेश पर विभूतिखंड पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अयोध्या के आवास विकास कॉलोनी निवासी उदय भान शर्मा की बेटी कोमल गाजीपुर के शक्तिनगर ढाल के पास रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। कोमल के अनुसार, 11 मार्च को रिश्तेदार संजय शर्मा के जरिए उसकी मुलाकात राजकुमार शर्मा से हुई। राजकुमार ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसकी मुलाकात लव कुमार तिवारी से कराई।

दोनों ने शासन-प्रशासन में ऊंची पहुंच बताई और कहा कि पहले भी कई लोगों की नौकरी लगवा चुके हैं। नौकरी के एवज में आरोपियों ने 10 लाख की मांग की। 2 मई को विभूतिखंड स्थित किसान बाजार के पास कोमल ने भाई के खाते से अंजू देवी के खाते में 9 लाख ट्रांसफर किए। एक लाख बाद में देने पर सहमति बनी। चयन सूची में नाम न आने पर जब कोमल ने संपर्क किया तो आरोपियों ने दूसरी सूची में नाम आने की बात कहकर 8 मई को शेष एक लाख भी ले लिए। दूसरी सूची में भी नाम न आने और रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने धमकाया। ठगी का अहसास होने पर कोमल ने शिकायत की। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि राजकुमार शर्मा, लव कुमार तिवारी, अंजू देवी और संजय शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसरकारी नौकरी के नाम पर छात्रा से 10 लाख की ठगी